Doji Candle – इस कैंडल के बनने से आते हैं, मार्किट ट्रेंड में बदलाव।

दोस्तों के साथ share करें।

आज हम ऐसे ४ Doji कैंडल स्टिक पैटर्न के बारेमें जानेंगे जिनसे मार्किट के ट्रेंड में होने वाले बदलाव का हम पता लगा सकते हैं।

जब यह चार्ट पर बनते हैं, तब शेयर बाजार के ट्रेंड में बदलाव होता हैं।

आप के दिमाग में सबसे पहला सवाल यह होगा की doji क्या हैं (What is Doji Candlestick In hindi )? और आप का दूसरा सवाल यह होगा की डोजी कैसे बनता हैं और यह कैसा दीखता हैं ?

चलिए इसे पढ़ते हैं।

Doji Candle क्या होती हैं ?

Doji कैंडलस्टिक का ही एक रूप हैं।

यह एक सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। जब डोजी बनता हैं तो उसका ओपन प्राइस और क्लोज प्राइस एक सामान होता हैं।

इस वजह से कैंडल के अन्य कैंडल्स की तरह बॉडी नहीं होती हैं।

डोजी कैसे काम करता हैं ?

  • Doji को अगर आप इंट्राडे चार्ट पर देखते हैं तो एक बात याद रखिये की वह high बनाये या low बनाये तभी वह काम करेगा।
  • यदि डोजी बड़े टाइम फ्रेम में high या low बनाये तभी वह काम करता हैं।
  • इसकी accuracy बढ़ाने के लिए इसे जब मार्किट दिशा बतलता हैं तब इस्तेमाल करना सही होता हैं।
  • Doji अगर चार्ट के बिच बनता हैं तो उसका कोई महत्व नहीं हैं।

Doji के प्रकार।

अब में आप को बताता हु की डोजी ४ प्रकार के होते हैं।

Type of Doji candlestick in Hindi
Type of Doji candlestick in Hindi
  • Gravestone Doji
  • Dragonfly Doji
  • Long-Legged Doji
  • Four Price Doji

जैसे की मैंने आप को बताया डोजी का open price और close price एक सामान होता हैं यह चारों बिलकुल वैसे ही दिखते हैं।

आप को इन डोजी के प्रकारों के नाम कुछ अजीब लग रहे होंगे शायद आप इनके नाम याद न रख पाए। लेकिन थोडीसी प्रैक्टिस के बाद आप को ये नाम आसानीसे याद हो जायेंगे।

डोजी कैंडल के प्रकार हिंदी में।

Gravestone Doji

यह डोजी मंदी को दर्शाने वाली कैंडल हैं। इसका मतलम यही हैं अब शेयर बाजार में मंदी का समय आने वाला हैं।

Gravestone Doji hindi
Gravestone Doji In Hindi

जब तक प्राइस डोजी कैंडल के निचे नहीं आ जाता तब तक आप को ट्रेड नहीं लेना हैं। जब प्राइस डोजी के निचे जाये तब आप को ट्रेड लेना हैं और doji के ऊपर का आप को stop loss रखना हैं।

जब तक आप को मार्किट में ट्रेंड बदलने वाला सिग्नल नहीं मिलता तब तक आप को प्रॉफिट बुक नहीं करना हैं।

Dragonfly Doji

ड्रैगनफ्लाई डोजी का नाम जापान के लोंगो ने ड्रैगनफ्लाई के ऊपर रखा हैं यह एक प्रकार का छोटा उड़ने वाला कीड़ा होता हैं।

यह doji तेजी को दर्शाने वाला कैंडल हैं। इसका मतलम यह हैं की शेयर बाजार में तेजी शुरू होने वाली हैं।

Gravestone Doji In Hindi
Gravestone Doji In Hindi

जैसे की आप देख सकते हैं की डोजी चार्ट में low बना रहा हैं और उसके बाद अगली कैंडल में वह तेज होना शुरू हो गया हैं।

अब इसमें आप को यह करना हैं की डोजी के low के निचे का आप को स्टॉप लोस्स लगाना हैं और डोजी से जो पिछली कैंडल हैं उसके high के ऊपर आप buy करना हैं।

और इसमें भी आप को जब तक मार्किट में ट्रेंड बदलते हुए दिखे तब profit बुक करना हैं।

Long-Legged Doji

इस डोजी में ऊपर और निचे की जो शैडो होती हैं वह एक सामान होती हैं। यह कैंडल बाजार में अनिश्चिता को दर्शाती हैं।

Long-Legged Doji In Hindi
Long-Legged Doji In Hindi

यह कैंडल जब भी बनता हैं तब बाजार कुछ समय या कुछ दिन तक सिमित रेखा में याने के sideways चलता हैं। इस लिए जब तक ट्रेंड स्पष्ट न हो तब तक ट्रेड मत कीजिये।

जब यह कैंडल बनता हैं तब कोई भी ट्रेंड नहीं दर्शाता हैं याने के मार्किट न ऊपर जाता हैं न निचे सिर्फ sideways चलता हैं।

Four Price Doji

यह डोजी एक minus sign जैसे दिखती हैं। चार्ट में इसका कोई महत्व नहीं होता हैं कहे तो यह अर्थ हिन् होती हैं।

इसके बनाने से ट्रेंड में कोई फरक नहीं पड़ता हैं और यह चार्ट में बहुत कम बनती हैं।

Four Price Doji Hindi
Four Price Doji In Hindi

Doji Candlestick Book In Hindi

अगर आप दोजी कैंडल के बारेमे अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हो तो आप इस किताब को पढ़ सकते है।

निष्कर्ष

यह डोजी कैंडल्स शेयर बाजार में जब प्राइस एक्शन का ट्रेंड बदलने वला होता हैं तब यह कैंडल बनते हैं। इससे आप को समय से पहले ही शेयर में एंट्री और एग्जिट लेने में मदत मिलती हैं।

अगर आप को What is Doji candlestick in Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

FAQ

शेयर बाजार में Doji Candle क्या होती हैं ?

Doji कैंडलस्टिक का ही एक रूप हैं। यह एक सिंगल कैंडलस्टिक पैटर्न होता है। जब डोजी बनता हैं तो उसका ओपन प्राइस और क्लोज प्राइस एक सामान होता हैं। इस वजह से कैंडल के अन्य कैंडल्स की तरह बॉडी नहीं होती हैं।

Doji के कितने प्रकार होते हैं ?

डोजी ४ प्रकार के होते हैं।
Gravestone Doji
Dragonfly Doji
Long-Legged Doji
Four Price Doji

Doji से हमें क्या पता चलता हैं ?

मार्किट के ट्रेंड में होने वाले बदलाव का हम पता लगा सकते हैं। जब यह चार्ट पर बनते हैं तब शेयर बाजार के ट्रेंड में बदलाव होता हैं।

अन्य पढ़े :

सुपर ट्रेंड इंडिकेटर 📈 ट्रेडिंग में सबसे आसान इंडिकेटर।

Hammer और Hanging Man candlestick में अंतर।

Japanese Candlestick क्या हैं ? – 400 साल पुराणी तकनीक।

Japanese Candlestick क्या हैं ? – 400 साल पुराणी तकनीक।


दोस्तों के साथ share करें।