इनवर्टेड हैमर का नाम इस वजह से पड़ा क्योकि, यह चार्ट पर एक उलटे हतोड़े की तरह दीखता हैं।
यह हमेशा चार्ट के निचले स्तरों पर बनने वाला Candlestick Pattern हैं।
तो चलिए जानते हैं What Is Inverted Hammer Candlestick Pattern In Hindi.
Inverted Hammer Candlestick क्या हैं ?
Inverted Hammer यह एक तेजी को प्रदर्शित करने वाला कैंडलस्टिक पैटर्न हैं। इसका मतलब यह है की शेयर बाज़ार में तेजी आने वाली हैं।
इनवर्टेड हैमर जब भी बनता हैं तब उसकी शैडो उसके बॉडी से दुगनी आकर की होती हैं।
इस कैंडल में रंग का कोई महत्व नहीं होता हैं। लेकिन यह तेजी को प्रदर्शित करने वाली कैंडल हैं। तो यह हरे रंग की बने तो बाजार परिवर्तन कि ज्यादा संभावना होता हैं।
इनवर्टेड हैमर के प्रकार।
इनवर्टेड हैमर २ प्रकार से बनता हैं, एक होता हैं हरे रंग का और दूसरा होता है लाल रंग का। यह दोनों एक ही काम करते हैं।
सिर्फ इनके ओपन प्राइस और क्लोज प्राइस में अंतर होता है।
यह कैंडल हैमर कैंडल के ठीक उलटी होती हैं।
इनवर्टेड हैमर को चार्ट पर कैसे पहचाने ?
इनवर्टेड हैमर में आप को यह ४ बाते हमेशा ध्यान रखनी चाहिए।
- यह एक छोटी कैंडल होती हैं।
- इसकी लोअर शैडो नहीं होती है अगर होती भी हैं तो बहुत छोटी होती हैं।
- इसमें रंग का कोई महत्व नहीं होता हैं।
- यह हमेशा चार्ट के बॉटम पर बनती हैं।
इनवर्टेड हैमर कैसे काम करता हैं ?
- चार्ट पर जब इनवर्टेड हैमर बनता हैं तब वह पिछली कैंडल के low के बराबर या उसके निचे बननी चाहिए।
- और उसकी अगली कैंडल गैप में ओपन होनी चाहिए।
- यह तेजी के लिए और हमारे लिए पहली कन्फर्मेशन हैं।
- इसके बाद जब प्राइस इनवर्टेड हैमर के पिछली कैंडल से ऊपर नहीं आ जाता तब तक हमें खरेदी नहीं करनी चाहिए।
- जब प्राइस ऊपर चला जाये तो यह हमारे लिए खरेदी करनेकी दूसरी कन्फर्मेशन हैं।
- इसके बाद हमें मार्किट में खरेदी करनी चाहिए।
इनवर्टेड हैमर के साथ कैसे ट्रेडिंग करे ?
आप को चार्ट में लम्बी गिरावट के बाद इनवर्टेड हैमर दिखाई दे रहा होगा और अगली कैंडल इनवर्टेड हैमर से क्लोज प्राइस के अंदर या गैप में ओपन हो रही हैं।
प्राइस जब इनवर्टेड हैमर के पिछली कैंडल से ऊपर चला जाये तो उस समय हमें खरेदी करनी चाहिए।
और खरेदी करने के तुरंत बाद इनवर्टेड हैमर के low के निचे का स्टॉप लोस्स लगाना हैं।
इसके बाद मार्किट में जबतक कोई ट्रेंड में परिवर्तन का सिंग्लन नहीं मिलता तब तक हमें अपने पोजीशन में बने रहना हैं।
जब आप को ऐसा कोई सिग्नल दिख जाये जहा से मार्किट पलटने वाला हैं, तब वह पर आप को प्रॉफिट बुक करना हैं।
Inverted Hammer Candlestick Book In Hindi
अगर आप को इनवर्टेड हैमर कैंडलस्टिक के बारेमे ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी या अन्य बाते समझनी हो तो आप इस किताब को हिंदी में पढ़ सकते हैं।
निष्कर्ष
आशा हैं की आप इनवर्टेड हैमर का मतलब समझ गए होंगे।
यह इनवर्टेड हैमर आप को शूटिंग स्टार के तरह दिख रहा होगा लेकिन दोनों में फरक हैं। यह जानकारी हमें आने वाले लेख में पढ़ेंगे।
अगर आप को What Is Inverted Hammer Candlestick Pattern In Hindi यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर SHARE करें।
FAQ
क्या इनवर्टेड हैमर बियरिश है या बुलिश ?
इनवर्टेड हैमर एक बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न हैं।
इन्वर्टेड हैमर कैंडलस्टिक का क्या अर्थ है?
Inverted Hammer यह एक तेजी को प्रदर्शित करने वाला कैंडलस्टिक पैटर्न हैं। इसका मतलम यह है की शेयर बाज़ार में तेजी आने वाली हैं।
इन्वर्टेड हैमर कैंडलस्टिक का रंग लाल होता है या हरा?
इन्वर्टेड हैमर में रंग का कोई महत्व नहीं होता हैं लेकिन, यह तेजी को प्रदर्शित करने वाली कैंडल हैं तो यह हरे रंग की बने तो इसका ज्यादा महत्व होता हैं।
अन्य पढ़े :-
Hanging Man – बाज़ार में मंदी का संकेत देने वाली कैंडल।
Doji कैंडल से पता करे मार्किट ट्रेंड में बदलाव।
Hammer और Hanging Man candlestick में अंतर।
VWAP इंडिकेटर से जाने शेयर बजार में डे ट्रेडिंग कैसे करते है ?