VWAP Indicator – Intraday Trading से पैसे कमाने के लिए ही बना हैं ये इंडिकेटर।

दोस्तों के साथ share करें।

टेक्निकल एनालिसिस में VWAP एक महत्वपूर्ण और लोकप्रिय इंडिकेटर हैं।

जो ट्रेडर्स इंट्राडे ट्रेडिंग करते हैं, या इंट्राडे ट्रेडिंग करना चाहते हैं, यह इंडिकेटर उन्ही ट्रेडर्स के लिए बना हैं।

VWAP Indicator का उपयोग Intraday Trading के लिए ही किया जा सकता हैं।

VWAP इंडिकेटर का उपयोग आप हर बाज़ार में कर सकते हैं, Day Trading करने के लिए।

तो चलिए और जानते हैं, What Is VWAP Indicator In Hindi.

शेयर बाजार में VWAP क्या होता हैं ?

आप ने जैसे पढ़ा, VWAP का मतलब होता हैं volume-weighted average price. 

इसके नाम से ही पता चल रहा होगा की यह एक volume और candle के एवरेज प्राइस पर आधारित एक इंडिकेटर हैं। 
जिसका उपयोग सिर्फ इंट्राडे ट्रेडिंग करने में होता हैं

VWAP आप को चार्ट में कुछ इस प्रकार से दिखाई देता हैं। यह दिखने के लिए सुपर ट्रेंड या मूविंग एवरेज की तरह दीखता हैं।

VWAP indicator in hindi
What is VWAP Indicator In Hindi.

VWAP इंडिकेटर कैसे काम करता हैं ?

VWAP इंडिकेटर के काम करने का तरीका बोहोत ही आसान हैं।

निचे दिए गए इमेज में आप देख सकते हो की इसमें एक सिंगल बेंड होता हैं, जो की प्राइस के ऊपर -निचे जाकर खरेदी या बिकवाली करने का संकेत देता है।

vwap indicator buying selling
How VWAP Indicator Works.

और बोहोत सारे ट्रेडर्स भी इसका ऐसे ही उपयोग करते हैं, लेकिन इस प्रकार से खरेदी या बिक्री करने से हमें गलत ट्रेड मिल सकते हैं, या Whipsaw का सामना करना पड़ सकता है, जिससे कई बार स्टॉप लोस्स हिट हो सकता हैं।

इस प्रकार की समस्या हमें न हो, इसलिए हमें कन्फर्मेशन का आधार रखना चाहिए जिससे हम छोटे-मोठे नुकसान से बच सके।

तो यहाँ पर में आप को बतादू की VWAP कैसे काम करता हैं ?

जब प्राइस व्हीवैप के बैंड को क्रॉस कर के उसके ऊपर क्लोजिंग दे देता हैं, तो हमें यह संकेत मिलता हैं की हमें बाजार में खरेदी करनी चाहिए और तेजी की शुरवात होने वाली हैं।

इसे bullish crossover कहते हैं।

vwap indicator buying, selling, bullish and bearish crossover
How VWAP Indicator Works.

इसके विपरीत जब प्राइस vwap के बैंड को क्रॉस करके उसके निचे क्लोजिंग दे देती हैं, तो हमें यह संकेत मिलता हैं की हमें बाजार में बिकवाली करनी चाहिए।

अब मंदी की शुरवात होने वाली हैं।

इसे bearish crossover कहते हैं।

इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए VWAP कितना उपयोगी होता है ?

VWAP का उपयोग करने में टाइम का बोहोत महत्व हैं।

VWAP के लिए 5,10 और 15 Min का टाइम फ्रेम चुनना सही होता हैं। जिससे आप को ट्रेडिंग करने में आसानी होती हैं।

VWAP इंडिकेटर की इंट्राडे ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी।

इस स्ट्रेटेजी में हम पढ़ेंगे की इंट्राडे ट्रेडिंग करते समय bearish और bullish मार्किट में कैसे बाइंग सेल्लिंग कर सकते हैं।

इसके साथ हमें टारगेट, स्टॉप लॉस कैसे लगाना हैं यह भी सीखेंगे।

VWAP Indicator Intraday Trading Strategy In Hindi

VWAP इंडिकेटर के साथ खरेदी

चार्ट में अगर VWAP का बुलिश क्रॉसओवर हो रहा हैं।

तब हमें इसमें खरेदी करने के लिए यह देखना हैं की जिस कैंडल में VWAP का बुलिश क्रॉसओवर हो रहा हैं।

उसके बाद वाली जो भी कैंडल है, वह बुलिश क्रॉस ओवर देने वाली कैंडल के High के ऊपर जाकर क्लोजिंग दे-दे।

VWAP intraday trading buying strategy

VWAP intraday trading buying strategy
VWAP intraday trading buying strategy

तो उसके बाद वाली कैंडल में हमें बाइंग करनी चाहिए।

इससे हम गलत ट्रेड लेने से बच सकते हैं।

इसके बाद जिस कैंडल में vwap का बुलिश क्रॉस ओवर हुआ, हैं उस कैंडल के निचे का स्टॉप लोस्स लगाना हैं।

VWAP इंडिकेटर के साथ सेल्लिंग कैसे करे ?

चार्ट में अगर VWAP का Bearish Crossover हो रहा हैं।

तब हमें इसमें सेल्लिंग करने के लिए यह देखना हैं की जिस कैंडल में VWAP का बेयरिश क्रॉसओवर हो रहा हैं।

उसके बाद वाली जो भी कैंडल है वह बेयरिश क्रॉस ओवर देने वाली कैंडल के Low के निचे जाकर क्लोजिंग दे-दे।

VWAP intraday trading selling strategy

VWAP intraday trading selling strategy
VWAP intraday trading selling strategy

तो उसके बाद वाली कैंडल में हमें सेल्लिंग करनी चाहिए।

इससे गलत ट्रेड लेने की संभावना से हम बच सकते हैं।

इसके बाद जिस कैंडल में vwap का बेयरिश क्रॉस ओवर हुआ हैं, उस कैंडल के निचे का स्टॉप लोस्स लगाना हैं।

इंट्राडे ट्रेडिंग के लिये VWAP इंडिकेटर का इस्तेमाल कैसे करें ?

यह कुछ नियम हैं जो की आप को ट्रेडिंग करते समय जरूर ध्यान में रखने चाहिए।

ट्रैड लेने से पहले आप को एक और बात का ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं की,

  • आप के खरेदी या बिक्री करने के पॉइंट से स्टॉप लोस्स रखने के पॉइंट तक जो डिफ्रेंस है वह रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो के 2 % नियम के अनुसार ही होना चाहिए तभी आप को ट्रेड लेना चाहिए।
  • अगर डिफ्रेंस 2 प्रतिशत के नियम के अनुसार नहीं हैं तो आप को यह ट्रैड नहीं लेना हैं।
  • ट्रेड लेने के बाद आप को trailing stop loss का उपयोग करना हैं।
  • आखरी बात यह हैं की इसमें profit book कहा पर करना हैं।
  • VWAP के साथ प्रॉफिट बुक करने के 2 तरीके हैं दोनो तरीकोमें से आप को जो तरीका सही लगे उसका उपयोग कर सकते हैं।
  • पहला तरीका यह है की जब भी VEWAP Bearish Cross Over दे दे तो उसके बाद आप को profit बुक करना हैं।
  • दूसरा तरीका यह हैं की आप रिस्क रिवॉर्ड रेश्यो के 1:3 का टारगेट रख सकते हैं और अगर इससे पहले आप का trailing stop loss हिट हो जाये तो इसेही आप अपना प्रॉफिट बुक समझे।

तो इन नियमों से हम VWAP के साथ डे ट्रेडिंग सकते हैं।

VWAP का उपयोग tradingview.com और Zerodha में कैसे करे ?

VWAP का अन्य इंडीकेटर्स की तरह सेटिंग का कोई विषय नहीं हैं, इसकी सेटिंग बहुत आसान हैं।

Zerodha में IQ और tradingview यह २ चार्ट इस्तेमाल होते हैं आप को tradingview चार्ट सेलेक्ट करना हैं।

Zerodha chart setting - tradingview select

इस वजह से आप को ज़ेरोधा में tradingview का चार्ट दिखने लगेगा।

चार्ट पर जाकर आप को इंडीकेटर्स में जाकर सर्च करना हैं VWAP.

tradingview manu bar

VWAP सर्च करने के बाद volume-weighted average price.पर क्लिक करना हैं।

selecting volume weighted average on indicators section in tradingview.com

VWAP की सेटिंग

चार्ट पर VWAP कुछ इस प्रकार आप को दिखाई देगा

Vwap Indicator Setting In Tradingview
Vwap Indicator Setting In Tradingview

इसके बाद आप को इंडिकेटर के सेटिंग मे जकार upper band #1 और #2 से blue tick हटाना हैं।

Vwap Indicator Setting In Tradingview  2
Vwap Indicator Setting In Tradingview 2

इसके बाद आप को चार्ट पर vwap कुछ इस प्रकार दिखाई देगा।

VWAP indicator

तो इस प्रकार से आप ज़ेरोधा और tradingview में vwap का उपयोग और सेटिंग कर सकते हैं।

VWAP Calculation

VWAP की कोई कैलकुलेशन करने के जरुरत नहीं हैं, आप अगर कोई ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर का उपयोग करते हैं तो उसमे कैलकुलेशन अपने आप होती हैं।

ट्रेडिंग सॉफ्टवेयर के लिए आप tradingview.com या investing.com पर जा सकते हैं।

VWAP की Calculation या formula आप विकिपीडिया पर देख सकते हैं.

VWAP Indicator Intraday Trading Book In Hindi.

VWAP यह एक इंट्राडे ट्रेडिंग में इस्तेमाल होने वाला इंडिकेटर हैं। इस विषय में अधिक जानकारी आप इस किताब को पढ़ कर प्राप्त कर सकते हैं।

VWAP Indicator Book In Hindi

अगर आप vwap कैसे काम करता हैं और इस इंडिकेटर की ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के बारेमे अधिक जानना चाहते हो, तो आप इस किताब को पढ़ सकते हैं।

निष्कर्ष

VWAP यह सिर्फ डे ट्रेडिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला इंडिकेटर हैं और इस लिए आप को टाइम फ्रेम भी डे ट्रेडिंग के नुसार रखनी चाहिए।

यह जरूर ध्यान में रखिये इसके सात आप को एक कन्फर्मेशन का साधन जरूर रखना हैं वार्ना गलत ट्रेड लेने की संभावना बढ़ सकती हैं।

अगर आप को VWAP Indicator in Hindi आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

FAQ

VWAP Indicator क्या हैं ?

यह एक volume और candle के एवरेज प्राइस पर आधारित एक इंडिकेटर हैं। जसका उपयोग सिर्फ इंट्राडे ट्रेडिंग करने में होता हैं।

VWAP फुल फॉर्म क्या हैं ?

VWAP मतलब volume-weighted average price होता है। यह इंडीकेटर्स का ही एक रूप हैं।

VWAP इंडिकेटर के लिए कोनसा टाइम फ्रेम चुने ?

VWAP के लिए 5,10 और 15 Min का टाइम फ्रेम चुनना सही होता हैं, क्योकि इसका उपयोग सिर्फ इंट्राडे ट्रेडिंग में होता हैं।

अगर कीमत VWAP से ऊपर है, तो इसका क्या मतलब है?

इसका मतलब यह होता हैं की उस शेयर में बिकवाली से ज्यादा खरीदारी हो रही हैं, इस वजह से शेयर प्राइस ऊपर जा रही हैं। ऐसे समय में हमें VWAP इंडिकेटर के सहारे शेयर में Buying करनी चाहिए।

इंट्राडे ट्रेडिंग के लिए सबसे अच्छा इंडिकेटर कौनसा है?

Intraday Trading के लिए सबसे अच्छा इंडिकेटर हैं, VWAP Indicator क्योकि, vwap यह सिर्फ intraday trading करने के लिए ही बना हैं।

अन्य पढ़े :-

1.Fibonacci Retracement ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के २ प्रकार हिंदी में।

2.MACD Indicator से जाने मार्किट,शेयर का ट्रेंड।

3.Stochastic Technical Indicator क्या हैं ? हिंदी में।

4.मूविंग एवरेज क्या है ? – एक साधारण इंडिकेटर लेकिन असरदार


दोस्तों के साथ share करें।