Mat Hold – इस कैंडल स्टिक पैटर्न से बाजार में आती हैं तेजी।

दोस्तों के साथ share करें।

Mat Hold बुलिश कॉन्टीनुअशन कैंडलेस्टिक पेटर्न हैं, याने की यह बाजार में अप ट्रेंड बने रहने का सिग्नल देता हैं। 

याने के ऊपर जाने वाला ट्रेंड अभी और ऊपर जाएगा, इस ट्रेंड के निचे जाने की सम्भावना नहीं हैं।  

या फिलाल बाजार में जो ट्रेंड अभी चल रहा है, वह और तेजी से ऊपर जायेगा। 

Mat Hold कैंडल स्टिक पैटर्न क्या हैं ?

Mat Hold कैंडलस्टिक पैटर्न हमेशा तेजी के ट्रेंड में आने वाला पैटर्न हैं, जो की ट्रेंड में बने रहने का संकेत देता हैं। 

चार्ट पर यह कैंडलस्टिक पैटर्न दिखने के बाद हम उस शेयर में बने रह सकते हैं या वह शेयर खरीद सकते हैं। 

Mat Hold पैटर्न कैसे काम करता हैं ?

Mat Hold ५ स्कैंडल से मिलकर बनता है, आप इसे चित्र में देख सकते हैं।

How mat hold candlestick pattern work hindi

मेट होल्ड कैंडलेस्टिक पेटर्न में पहली कैंडल लॉन्ग बुलिश कैंडल होती है, या कहें कि यह लंबी तेजी की कैंडल होती हैं। यह हरे रंग की होती हैं। 

दूसरी, तीसरी और चौथी कैंडल स्माल बेयरिश कैंडल होती है, या कहें कि यह छोटी मंदी की कैंडल होती हैं, यह लाल रंग की होती हैं। 

पांचवी कैंडल जो होती हैं वह कैंडल लॉन्ग बुलिश कैंडल होती है, या कहें कि यह लंबी तेजी की कैंडल होती हैं। यह हरे रंग की होती हैं। 

जरुरी नहीं बिच की कैंडल हमेशा लाल रंग की हो।

Mat Hold कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे बनता हैं ?

जब यह कैंडलस्टिक पैटर्न चार्ट पर बने तब इस पैटर्न की पहली कैंडल लॉन्ग बुलिश हरे रंग की होती हैं ।

इसके बाद वाली कैंडल पिछली कैंडल के ऊपर gap up खुलती हैं या क्लोजिंग कीमत के एकसाथ खुलती हैं।

जब यह कैंडल क्लोज हो जाये तो पिछले कैंलड के क्लोज के बराबर या उसके निचे क्लोज होती हैं , याने की यह लाल रंग की छोटी बेयरिश कैंडल होती हैं।

Mat hold candlestick patter kaise banta hain

इसके बाद तीसरी कैंडल है वह दूसरी कैंडल के क्लोज प्राइस के बराबर या निचे खुलती हैं और दूसरी कैंडल के लौ के निचे जागर क्लोजिंग देती हैं।

इसके बाद जो चौथी कैंडल हैं वह कैंडल भी तीसरी कैंडल की तरह गैप उप या डाउन खुलती हैं और तीसरी कैंडल के निचे लौ बनाकर क्लोजिंग देती हैं।

और जो आखरी कैंडल हैं वह चौथी कैंडल से गैप उप खुलती हैं और लॉन्ग बुलिश कैंडल हरे रंग की बनती हैं।

जब यह पांचवी कैंडल क्लोजिंग दे तब दूसरी कैंडल के हाई के बराबर या उससे ऊपर क्लोजिंग देती हैं।

Mat Hold पैटर्न के साथ ट्रेडिंग कैसे करे ?

Mat Hold कैंडलस्टिक पैटर्न की सबसे महत्वपूर्ण बात यह हैं की, पांचवी कैंडल का हाई सबसे ऊपर होना चाहिए।

मैट होल्ड कैंडल में वॉल्यूम का भी महत्व होता हैं। इस कैंडल में जो पहली कैंडल का वॉल्यूम होता हैं उससे अधिक वॉल्यूम पांचवी कैंडल में होना चाहिए।

दूसरी, तीसरी और चौथी कैंडल में वॉल्यूम इतना महत्व नहीं होता हैं। इस कैंडलस्टिक पैटर्न की पहली और पांचवी कैंडल में वॉल्यूम बढ़ते हुए क्रम में होना चाहिए।

इसके साथ ही इस कैंडलस्टिक पैटर्न में पहली कैंडल और पांचवी कैंडल bullish marubozu कैंडलस्टिक भी हो सकती हैं।

निष्कर्ष

तो इस प्रकार आप जान पाए होंगे की मैत होल्ड कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे काम करता हैं और यह चार्ट पर कैसे बनता हैं। 

अगर आप को Mat Hold कैंडलस्टिक पैटर्न का यह हिंदी लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर SHARE करे।

FAQ

मैट होल्ड पैटर्न क्या है?

Mat Hold एक बुलिश कॉन्टीनुअशन कैंडलेस्टिक पेटर्न हैं, जो की बाजार में Up Trend को बने रहने का सिग्नल देता हैं। 

मैट होल्ड पैटर्न से हमें क्या पता चलता हैं ?

Mat Hold कैंडलस्टिक पैटर्न हमेशा तेजी के ट्रेंड में आने वाला पैटर्न हैं, जो की ट्रेंड में बने रहने का संकेत देता हैं। 

अन्य पढ़े :-

Hammer Candlestick – बाज़ार में तेजी का संकेत देने वाली कैंडल।

Heikin Ashi – इस कैंडलस्टिक से आसानीसे पहचान सकते हैं बाजार का ट्रेंड।

Doji कैंडल से पता करे मार्किट ट्रेंड में बदलाव।

Point और Figure Chart क्या हैं ? – हिंदी में।


दोस्तों के साथ share करें।