Evening Start – इस कैंडलस्टिक पैटर्न से आती हैं बाजार में गिरावट।

दोस्तों के साथ share करें।

आज हम इवनिंग स्टार कैंडल स्टिक के बारे में पढ़ेंगे। यह उन बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न में से हैं, जिनके बनने से बाजार में गिरावट शुरू हो जाती हैं।

इस पैटर्न में ३ कैंडल्स होती हैं, जिससे हम इसे चार्ट में पहचान सकते हैं।

चलिए इसके बारेमे हम और पढ़ते हैं।

इवनिंग स्टार कैंडल क्या हैं ?

इवनिंग स्टार एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल स्टिक पैटर्न हैं, जो की बढ़ते हुए बाजार में बनती हैं। अगर यह कैंडल बनती हैं तब बाजार में तेजी ख़तम होकर मंदी की शुरवात होती हैं।

इवनिंग स्टार में ३ कैंडल स्टिक होती हैं।

Evening Star Candlestick Pattern in hindi

इवनिंग स्टार में पहली कैंडल बुलिश कैंडल होती हैं, जो की हरे रंग की होती हैं।

दूसरी कैंडल स्टिक छोटी होती हैं। इस कैंडल की शैडो एक सामान या कम ज्यादा होती हैं।

दूसरी कैंडल में रंग का कोई महत्व नहीं है। इस कैंडल को हम स्टार कहते हैं।

तीसरी कैंडल बेयरिश कैंडल होती हैं, जो की लाल रंग की होती है।

इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक पैटर्न कैसे बनता हैं ?

इस रचना की पहली जो कैंडल हैं, वह Bullish कैंडलस्टिक होती हैं, जो की बड़ी तेजी से ऊपर आकर बनती हैं।

जब दूसरी कैंडल बनती हैं, तब वह पहली कैंडल के क्लोज प्राइस के ऊपर Gap Up खुलती हैं। दूसरी कैंडल की बॉडी छोटी होती हैं।

जब दूसरी कैंडल close होती हैं, तब वह पहली कैंडल के ऊपर ही Gap Up Close होती हैं। दूसरी कैंडल Bearish हो या Bullish इससे कोई फरक नहीं पड़ता हैं।

How evening star candlestick pattern made in hindi

तीसरी कैंडल बनती हैं तब वह Bearish कैंडल होती हैं लाल रंग की। यह कैंडल दूसरी कैंडल के Gap Down Open होती हैं।

जब तीसरी कैंडल Close होती हैं, तब यह पहली कैंडल के मध्य भाग और ओपन के बिच close होती हैं।

तीसरी कैंडल पहली कैंडल के Low के निचे नहीं जाती हैं।

इस Evening Star में हमें Volume देखने की जरुरत होती हैं।

इस में तीसरी कैंडल का वॉल्यूम पहली और दूसरी कैंडल से ज्यादा होता हैं।

याने के तीनो कैंडल का वॉल्यूम बढ़ते हुए दिखता हैं।

ध्यान देने वाली बाते।

  • इवनिंग स्टार की दूसरी कैंडल हमेशा gap में खुलती हैं और इसमें रंग का कोई महत्व नहीं होता।
  • तीसरी कैंलड पहले कैंडल के Low के निचे क्लोज नहीं होती।
  • यह कैंडल हमेशा बढ़ते हुए बाजार में ही बनती हैं।
  • जरुरी नहीं हैं की कैंडल Gap Up या Gap Down ओपन या क्लोज हो।

इवनिंग स्टार पैटर्न के साथ ट्रेडिंग कैसे करे ?

trading with evening star candlestick pattern in hindi

चार्ट पर Up Trend के बाद Evening Star Pattern दिखाई दे रहा हैं और इसका वॉल्यूम भी कम हो रहा हैं।

जब कोई कैंडल इवनिंग स्टार कैंडल के Low प्राइस के निचे जाती हैं, तब हम Sell कर सकते हैं।

दूसरी कैंडल के ऊपर हम स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।

जब तक बाजार पलटने का संकेत हमें नहीं मिल जाता तब तक हमें प्रॉफिट बुक नहीं करना हैं।

या फिर जहा Support बन रहा हैं, वहा पर आप प्रॉफिट बुक कर सकते हो।

निष्कर्ष

ये थी शेयर बाजार में इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक की पूरी जानकारी।

अगर आप को यह हिंदी लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरू Share करे।

FAQ

इवनिंग स्टार कैंडलस्टिक Bullish हैं या Bearish ?

इवनिंग स्टार एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल स्टिक पैटर्न हैं, जो की बढ़ते हुए बाजार में बनती हैं।

इवनिंग स्टार पैटर्न क्या दर्शाता है?

यह उन बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न में से हैं, जिनके बनने से बाजार में गिरावट शुरू हो जाती हैं।

इवनिंग स्टार कैंडल पैटर्न क्या है?

इवनिंग स्टार एक बेयरिश रिवर्सल कैंडल स्टिक पैटर्न हैं, जो की बढ़ते हुए बाजार में बनती हैं। अगर यह कैंडल बनती हैं तब बाजार में तेजी ख़तम होकर मंदी की शुरवात होती हैं।

आप ईवनिंग स्टार का व्यापार कैसे करते हैं?

जब कोई कैंडल इवनिंग स्टार कैंडल के Low प्राइस के निचे जाती हैं, तब हम Sell कर सकते हैं।
दूसरी कैंडल के ऊपर हम स्टॉप लॉस लगा सकते हैं।
जब तक बाजार पलटने का संकेत हमें नहीं मिल जाता तब तक हमें प्रॉफिट बुक नहीं करना हैं।
या फिर जहा Support बन रहा हैं, वहा पर आप प्रॉफिट बुक कर सकते हो।

अन्य पढ़े :-

Japanese Candlestick क्या हैं ? – 400 साल पुराणी तकनीक।

Double Top – यह पैटर्न दीखते ही करें शेयर की बिकवाली।

Shooting Star – इस कैंडलस्टिक से बाजार में आती हैं गिरावट।

Fibonacci Retracement ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के २ प्रकार हिंदी में।


दोस्तों के साथ share करें।