५ इंडेक्स फंड में कर सकते हैं निवेश – जानिए उनके प्रकार, उदाहरण और अर्थ।

दोस्तों के साथ share करें।

नए निवेशक के लिए म्यूच्यूअल फण्ड के बदले इंडेक्स फण्ड में निवेश करना उचित होता हैं। लेकिन बोहोत से निवेशकों को इंडेक्स फण्ड की ज्यादा जानकारी नहीं होती हैं। तो इस हिंदी लेख से हम इंडेक्स फण्ड के कुछ प्रकार और उनके उदाहरण जानेंगे और आप अपने हिसाब से उनमे निवेश कर सकते हैं।

इक्वल वेट इंडेक्स फण्ड

अगर आप Nifty 50 इंडेक्स में कंपनियों का वेट देखे, तो वह उनके मार्किट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से उनका इंडेक्स में हिस्सा होता हैं।

इक्वल वेट इंडेक्स फण्ड में हर एक शेयर का सामान रूप से इंडेक्स में हिस्सा होता हैं। उदाहरण के लिए, निफ्टी 50 का इंडेक्स फण्ड है। उस स्थिति में, सभी 50 कंपनियों का इंडेक्स में 2% के बराबर हिस्सा होगा।

निचे दिए गए टेबल में NIFTY 50 के Index और Equal Weight Index Fund के शेयर्स का प्रतिशत दिखाया हैं।

CompanyNIFTY 50 Index NIFTY 50 Equal Weight
Index Fund
Reliance Industries10.70%2.00%
HDFC Bank9.03%2.00%
Infosys8.07%2.00%
ICICI Bank7.25%2.00%
HDFC6.70%2.00%
Tata Consultancy Services4.59%2.00%
Kotak Mahindra Bank3.89%2.00%
Hindustan Unilever2.79%2.00%
Larsen & Toubro2.78%2.00%
Bajaj Finance2.56%2.00%
निफ़्टी ५० और इक्वल वेट इंडेक्स फण्ड में अंतर।

इक्वल वेट इंडेक्स फण्ड के उदहारण।

Equal Weight Index Fund
HDFC NIFTY50 Equal Weight Index Fund
Aditya Birla Sun Life Nifty 50 Equal Weight index Fund
इक्वल वेट इंडेक्स फण्ड के उदहारण।

मार्किट कैपिटलाइजेशन इंडेक्स फण्ड

यह फण्ड किसी इंडेक्स के मार्किट कैपिटलाइजेशन पर आधारित एक फण्ड होता हैं। मार्किट में हर तरह के शेयर हैं जिनका मार्किट कैपिटलाइजेशन अलग हैं। इन शेयर्स को इनके कैपिटलाइजेशन के हिसाब से विभाजित करके उनका एक इंडेक्स बनाया जाता हैं। जैसे smallcap, midcap, largecap इत्यादि।

Large, Mid और Small कैप फण्ड कोनसे हैं ?

CapitalizationIndexIndex Fund
SmallcapNifty Smallcap 50Aditya Birla Sun Life Nifty Smallcap 50 Index Fund
SmallcapNifty Smallcap 250ICICI Prudential Nifty Smallcap 250 Index Fund
MidcapNifty Midcap 150Motilal Oswal Nifty Midcap 150 Index Fund 
MidcapNifty Midcap 150 IndexSBI Nifty Midcap 150 Index Fund 
LargeCapNifty 50 Nippon India Index Fund Nifty 50 
Large-MidcapEdelweiss NIFTY Large Mid Cap 250 Index Fund
Large, Mid और Small Cap index fund के उदहारण।

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स फंड

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स फंड शेयर बाजार के में मौजूद एक बड़े इंडेक्स की नक़ल करता हैं जैसे की Nifty 500, Nifty 200 इत्यादि। यह निवेशकों को विभिन्न क्षेत्रों और मार्केट कैप के शेयरों में एक्सपोजर देता है।

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स फंड शेयर बाजार के कुल प्रदर्शन को दिखाता हैं। और इसलिए, यह लंबी अवधि के निवेशकों के लिए एक उत्कृष्ट निवेश विकल्प हैं। यदि आप ब्रॉड मार्केट इंडेक्स में निवेश करते हैं तो आप अप्रत्यक्ष रूप से अन्य इंडेक्स फंड में भी निवेश करते हैं।

ब्रॉड मार्केट इंडेक्स फंड के उदहारण

IndicesIndex Fund
NIFTY 50HDFC Nifty 50 Plan Direct-Growth
NIFTY 500Motilal Oswal NIFTY 500
NIFTY Next 50Aditya Birla Sun Life Nifty Next 50
NIFTY 200Motilal Oswal Nifty 200 Momentum 30 Index Fund – Direct Plan-Growth
ब्रॉड मार्केट इंडेक्स फंड के उदहारण

इंटरनेशनल इंडेक्स फण्ड

अगर आप भारत के बहार शेयर मार्किट में निवेश करना चाहते हैं तो भारत में कुछ ऐसे इंडेक्स फण्ड हैं जो की बाहरी शेयर बाजारों के इंडेक्स में निवेश करते हैं।

आम तौर पर देखा गया हैं की अमेरिकी शेयर बाजारों में निवेशकों की ज्यादा रूचि हैं खास कर FANG –Facebook, Amazon, Netflix and Google जैसी कंपनियों में निवेश।

आप नीचे दिये गये इंटरनेशनल इंडेक्स फण्ड मी निवेश कर शकते हैं।

इंटरनेशनल इंडेक्सइंटरनेशनल इंडेक्स फण्ड
S&P 500 IndexMotilal Oswal S&P 500 Index Fund
Nasdaq 100 IndexAditya Birla Sun Life Nasdaq 100 FoF
इंटरनेशनल इंडेक्स फण्ड के उदाहरण।

सेक्टर इंडेक्स फण्ड

सेक्टर इंडेक्स फण्ड में एक सेक्टर (क्षेत्र) या एक ही जैसे बिज़नेस पर आधारित इंडेक्स फण्ड होता हैं। बोहोत सारे निवेशक किसी और इंडेक्स फण्ड में निवेश करने की बजाये एक सेक्टर या एक ही जैसे बिज़नेस पर आधारित इंडेक्स फण्ड में निवेश करना पसंद करते हैं।

इस इंडेक्स फण्ड एक सेक्टर पर आधारित स्टॉक होते हैं जैसे की बैंक, आईटी, इंफ्रास्ट्रक्चर, FMCG, हेल्थ इत्यादि।

यहाँ पर ETF और इंडेक्स फण्ड के उदाहरण दिए गए हैं।

सेक्टरसेक्टर इंडेक्स फण्ड
InfrastructureNippon India ETF Infra Bees
ITAxis Technology ETF
BankingMotilal Oswal NIFTY Bank Index Fund
Private BanksSBI – ETF Private Bank
PharmaNippon India NIFTY Pharma ETF
सेक्टर इंडेक्स फण्ड के उदहारण।

निष्कर्ष

दुनिया और भारत के लाखो निवेशक इंडेक्स फण्ड के अलग-अलग प्रकारों में निवेश करके पैसे कमाना चाहते हैं। इंडेक्स फण्ड के बोहोत से प्रकार हैं उन में से उचित प्रकारो को चुन कर आप अपने निवेश से अच्छा return प्राप्त कर सकते हैं।

अगर आप को यह हिंदी लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

FAQ

इंडेक्स फंड कितने प्रकार के होते हैं?

इंडेक्स फण्ड के वैसे तो कई प्रकार हैं लेकिन ऊपर दिए गए ५ इंडेक्स फण्ड के प्रकारो में निवेश करना उचित हैं।

बेस्ट इंडेक्स फंड कौन सा है?

निचे दिए गए इंडेक्स फण्ड के प्रकारो में आप निवेश कर सकते हैं।
१.इक्वल वेट इंडेक्स फण्ड
२.मार्किट कैपिटलाइजेशन इंडेक्स फण्ड
३.ब्रॉड मार्केट इंडेक्स फंड
४.इंटरनेशनल इंडेक्स फण्ड
५.सेक्टर इंडेक्स फण्ड

बेस्ट निफ़्टी फण्ड कोनसा हैं ?

UTI Nifty 50 Index Fund एक अच्छा इंडेक्स फण्ड हैं निवेश के लिए।

अन्य पढ़े

१. शेयर मार्किट में Stock Index क्या होते हैं ? हिंदी में।

२. इंडेक्स ऑप्शन और स्टॉक ऑप्शन इनमेसे कम जोख़िम भरा कोनसा हैं ?

३. Index Fund – Mutual Fund का बेहतरीन विकल्प।

४. NFO की जानकारी हिंदी में – Mutual Fund का IPO


दोस्तों के साथ share करें।