Rounding Bottom – निवेशकों द्वारा उपयोग में आने वाला कैंडलस्टिक पैटर्न।

दोस्तों के साथ share करें।

हमें इस पैटर्न के बॉटम में एक गोल आकर दिखाई देता हैं। अगर हम इस पैटर्न को चार्ट पर देखे तो यह अर्ध गोल अकार का हमें नजर आता हैं।

चार्ट पर राउंडिंग बॉटम अंग्रेजी शब्द U की तरह दिखाई देता हैं, इसे Cup या Saucer Bottom पैटर्न भी कहते हैं।

क्योंकि यह चार्ट पर एक प्लेट की तरह दिखाई देता हैं।

Rounding Bottom चार्ट पैटर्न क्या हैं ?

Rounding Bottom गिरते बाजार में बनने वाला एक बुलिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न हैं।

इसका अर्थ यह हैं की बाजार में गिरावट रुक जाएगी और तेजी आएगी।

Rounding Bottom यह एक लम्बे समय में बनने वाला चार्ट पैटर्न हैं।

इसकी मदत से आप,

  • Intraday Trading
  • Short Term Trading

नहीं कर सकते हैं। इसका उपयोग कम अवधि के ट्रेडिंग के लिए नहीं किया जा सकता।

इसका उपयोग केवल Long Term Trading और Investment के लिए किया जाता हैं।

Rounding Bottom Chart pattern कैसे बनता हैं ?

इस पैटर्न के आलावा अन्य पैटर्न २ चीजों से बनते हैं Up Trend और Down Trend से.

लेकिन Rounding Bottom में तीनो ट्रेंड होते हैं Up Trend, Down Trend और Sideways Trend.

इन तीनो ट्रेंड के पूरा हो जाने के बाद यह चार्ट पैटर्न बनता हैं।

rounding bottom candlestick pattern hindi

चित्र में हम देख सकते हैं की, बाजार में लंबा Down Trend lower low और lower high बनाते हुआ जा रहा हैं।

यह गिरावट की चाल बहोत धीमी होती हैं।

मंदी का ट्रेंड रुक जाने के बाद बाजार में Sideway Trend शुरू होता है। जब यह ट्रेंड शुरू होता हैं तब बाजार में वॉल्यूम नहीं होता।

Sideways Trend ख़तम हो जाने के बाद मार्किट में Up Trend शुरू हो जाता हैं।

Up Trend शुरू हो जाने के बाद प्राइस उस गति से ऊपर जाता हैं जिस गति से निचे आया था।

ऊपर जाते वक्त प्राइस Higher High और Lower High बनाते हुए जाता हैं।

अंत में जब यह पैटर्न बन जाता हैं तब वह एक अर्ध गोल की तरह दिखाई दता हैं।

इस बटेरन के बनते समय Volume का भी एक पैटर्न तैयार होता है।

यह लम्बे समय का चार्ट पैटर्न होने के कारन इसमें वॉल्यूम का कोई महत्व नहीं होता हैं।

यह चार्ट पैटर्न आप को Monthly और Weekly चार्ट पर बड़ी आसानी से दिखाई देगा।

Rounding Bottom Chart Pattern के साथ ट्रेडिंग कैसे करे ?

trading with rounding bottom candlestick pattern in hindi

जब प्राइस अपने Low से 30 % ऊपर चला जाये तब हमें इसे खरीदना हैं। यह 30 % मंदी के 100 % के होना चाहिए।

जब प्राइस पॉइंट X को छू ले तब हमें Profit Book करना हैं।

अगर प्राइस पॉइंट X के ऊपर जाकर क्लोजिंग देदे, तब Point X और Y के बिच जो अंतर होगा वह हमरा दूसरा टारगेट होगा।

इस प्रकार से हम राउंडिंग बॉटम के साथ buying कर सकते हैं।

निष्कर्ष

अगर आप को राउंडिंग बॉटम कैंडलस्टिक पैटर्न का यह हिंदी लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर Share करे।

FAQ

Rounding Bottom चार्ट पैटर्न क्या हैं ?

Rounding Bottom गिरते बाजार में बनने वाला एक बुलिश रिवर्सल चार्ट पैटर्न हैं।

राउंडिंग बॉटम चार्ट पैटर्न के साथ ट्रेडिंग कैसे करे ?

इस पैटर्न में हमें जब प्राइस बॉटम से ३०% ऊपर जाये तब हमें खरीदना हैं और पैटर्न के टॉप पर हमें सेल्ल करना हैं।

अन्य पढ़े :-

Doji कैंडल से पता करे मार्किट ट्रेंड में बदलाव।

Japanese Candlestick क्या हैं ? – 400 साल पुराणी तकनीक।

Fibonacci Retracement ट्रेडिंग स्ट्रेटेजी के २ प्रकार हिंदी में।

MACD Indicator से जाने मार्किट,शेयर का ट्रेंड।


दोस्तों के साथ share करें।