Index Fund – Mutual Fund का बेहतरीन विकल्प।

दोस्तों के साथ share करें।

इंडेक्स फण्ड एक तरीके का म्यूच्यूअल फण्ड होता हैं। म्यूच्यूअल फण्ड एक ऐसा फण्ड होता हैं जो की एक फण्ड मैनेजर द्वारा अच्छी तरह से अनुसंधान करके बनाया जाता हैं और एक इंडेक्स फण्ड वह फण्ड होता हैं जो की शेयर बजार में पहले से मौजूद इंडेक्स की नक़ल करता हैं।

शेयर बाजार में इंडेक्स और इंडेक्स म्यूच्यूअल फण्ड यह २ चीजे हैं। इसे विस्तार से समझते हैं।

Index fund in Hindi
Index Fund की जानकारी हिंदी में
इंडेक्स फण्ड क्या हैं

इंडेक्स फण्ड क्या हैं ?

इंडेक्स फण्ड वह फण्ड होता हैं, जिससे हमें किसी सेक्टर,इंडेक्स का कुल मिलाकर औसत प्रदर्शन मिल जाता हैं। इंडेक्स में अलग-अलग कंपनियों के स्टॉक की सूचि होती हैं, जो की उसमे मौजूद स्टॉक का एवरेज परफॉर्मेंस बताता हैं। 

जैसे की Sensex में भारत की सबसे बड़ी ३० कंपनियों और nifty में 50 कंपनियों के स्टॉक्स की सूचि हैं। इसी प्रकार Bank Nifty इंडेक्स में भारत की बैंको की सूचि शामिल हैं।

इसे देखने से हमें भारतीय शेयर बाजार और भारतीय बैंको का प्रदर्शन अच्छा है या बुरा यह समझ पाने में आसानी होती है।

इंडेक्स फंड को कैसे समझें?

इंडेक्स फंड को समझ ने के लिए आप को स्टॉक मार्किट इंडेक्स को समझना जरुरी हैं जो की आप ऊपर पढ़ चुके हैं।

जैसे की निफ़्टी ५० में भारत की ५० बड़ी कम्पनिया शामिल हैं। तो इसी पे आधारित एक इंडेक्स फण्ड बनाया जाता हैं जिसमे यह ५० कंपनिया शामिल है।

जैसे निफ़्टी ५० इंडेक्स प्रदर्शन होता हैं उस प्रकार इंडेक्स फण्ड का भी प्रदर्शन होता हैं।

अगर कोई कंपनी निफ़्टी ५० से बाहर जाती है और उसके आलावा दूसरी कंपनी शामिल की जाती हैं , इसी प्रकार इंडेक्स फण्ड में भी वही प्रक्रिया की जाती हैं।

जिस प्रकार इंडेक्स में शेयर का रेश्यो होता हैं उस प्रकार ही इंडेक्स फण्ड में शेयर का रेश्यो होता हैं।

Mutual fund Vs Index Fund In Hindi.

म्यूच्यूअल फण्ड एक ऐसा फण्ड होता हैं जो की एक फण्ड मैनेजर द्वारा अच्छी तरह से अनुसंधान करके बनाया जाता हैं और एक इंडेक्स फण्ड वह फण्ड होता हैं जो की शेयर बजार में पहले से मौजूद इंडेक्स की नक़ल करता हैं।

🙂Mutual FundIndex Fund
फण्ड मैनेजमेंट Mutual fund में फण्ड मैनेजर अपने हिसाब से कंपनियों को चुन के उन स्टॉक का एक फण्ड बनाता हैं और उसमे निवेश करता हैं। इंडेक्स फण्ड में शेयर मार्किट में पहले से मौजूद इंडेक्स में निवेश किया जाता हैं जैसे की nifty50, nifty next 50, इत्यादि। 
Expense RatioMutual fund का ratio १-२ % होताइंडेक्स फण्ड का ratio 0 से 0.75 होता हैं। 
अन्य शुल्कइंडेक्स फंड की तुलना में अधिक शुल्क होता हैं ,क्योकि फण्ड बनाने के लिए ज्यादा संसाधनों का उपयोग करना पड़ता हैं।म्युचुअल फंड की तुलना में कम शुल्क,
क्योकि फण्ड बनाने के लिए ज्यादा संसाधनों का उपयोग नहीं करना पड़ता।
जोखिमइंडेक्स फंड्स की तुलना में ज्यादा जोखिम है , क्योंकि फण्ड मैनेजर अक्सर बाजार को मात देने की कोशिश करते हैं।म्युचुअल फंड की तुलना में कम जोखिम है, क्योकि इंडेक्स फण्ड शेयर बाजार में मौजूद इंडेक्स की नक़ल करते हैं।
फण्ड बनाने में मेहनत मैनेजर को खुद शेयर्स की खोज करके खुद से फण्ड बनाना पड़ता हैं जिसमे ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।इंडेक्स की नक़ल करने के कारन मैनेजर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है।
विविधता (diversification)इसमें कई बार एक सिमा से ज्यादा diversification किया जाता हैं।
इस वजह से हमें उसका फायदा नहीं मिल पाता।
यहाँ पर भी कई कंपनियों और क्षेत्रों में diversification के साथ निवेश होता हैं, लेकिन वह स्थिर होता हैं।
Return अधिक लाभ की अनुमति दे सकता है, लेकिन केवल अगर अच्छी तरह से मैनेजर द्वारा प्रबंधित किया जाए।समय के साथ धीमा लेकिन भरोसेमंद रिटर्न
Mutual fund Vs Index Fund में अंतर और उन की तुलना।

Index fund कैसे काम करता हैं ?

एक उदाहरण से हम समझत हैं ,

  • उदहारण के तौर पर एक इंडेक्स फण्ड हैं जो की nifty ५० पे आधारित हैं। 
  • तो इस इंडेक्स फण्ड के पोर्ट फोलियो में nifty ५० की 50 कम्पनिया होंगी। 
  • जैसे निफ़्टी ५० में स्टॉक के ratio होते है, वैसे ही उस इंडेक्स फण्ड में भी स्टॉक के रेश्यो होंगे। 
  • अगर निफ़्टी ५० से कोई कंपनी बाहर जाती हैं, तो वह इंडेक्स फण्ड उस स्टॉक के शेयर बेच देगा। 
  • और अगर निफ़्टी ५० में कोई नयी कंपनी आती हैं, तो वह इंडेक्स उस कंपनी के शेयर खरीद लेगी। 
  • जैसे निफ़्टी ५० ऊपर या निचे जायेगा वैसे ही इंडेक्स फण्ड ऊपर या निचे जायेगा। 
  • और निफ़्टी जैसे return बनाएगी, वैसे ही इंडेक्स फण्ड भी return बनाएगा। 
  • इंडेक्स फण्ड शेयर मार्किट के इंडेक्स की नक़ल करता हैं। 
  • इस तरीके से इंडेक्स फण्ड काम करते हैं। 

क्या इंडेक्स फंड में पैसा लगाना अच्छा है?

इंडेक्स फण्ड में निवेशकों के पैसे इंडेक्स में शामिल सारी कंपनियों में होते हैं। इस वजह से निवेशकों के पैसे अलग-अलग कंपनियों में निवेश होते है।  

किसी कंपनी के ख़राब प्रदर्शन से या किसी इंडस्ट्री के ख़राब प्रदर्शन से निवेशकों के निवेश पर ज्यादा फरक नहीं पड़ता हैं और उनका निवेश इंडेक्स के हिसाब से बढ़ता रहता हैं। 

हम यह नहीं जान सकते की कल किसी कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा या नहीं लेकिन इंडेक्स फण्ड नयी कम्पनिया समय के साथ आती रहेंगी और ख़राब कम्पनिया बहार जाती रहेंगी।

कम समय में भले ही इंडेक्स निचे चला जाये लेकिन लम्बे समय में इंडेक्स ऊपरही जाता रहेगा । 

इस वजह से इंडेक्स फण्ड में पैसे लगाने से आप का निवेश सुरक्षित रहेगा और आप को हर साल अच्छे रिटर्न्स मिलते रहेंगे।

इंडेक्स फण्ड में कैसे निवेश करे ?

आप म्यूचुअल फंड कंपनी की Website पर जाकर या App डाउनलोड कर के इंडेक्स फण्ड खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप के ब्रोकर से सीधे इंडेक्स फंड खरीद सकते हैं। या आप ब्रोकर के पास डीमैट अकाउंट ओपन करके ETF खरीद सकते हैं जो की इंडेक्स फण्ड की तरह होता हैं, लेकिन शेयर की तरह मार्किट में ट्रेड होता हैं।

इंडेक्स फण्ड का इतिहास 

दुनिया का सबसे पहला इंडेक्स फण्ड अमेरिका में शुरू हुआ, जो की अमेरिका की एक asset management कंपनी Qualidex Fund ने 1967 में लांच किया था। 

यह एक फण्ड अमेरिका की सबसे पुराणी Index Dow Jones Industrial Average पर आधारित था। 

यह इंडेक्स retail investors याने की आम निवेशकों के लिए नहीं था। 

इंडेक्स फण्ड को पूरी दुनिया में प्रसिद्द किया अमेरिका के प्रसिद्द इन्वेस्टर ने John C. Bogle। 

John C. Bogle 1976 में पहली बार लोगों के लिए इंडेक्स फण्ड बनाया और उस इंडेक्स फण्ड को हम आज Vanguard Funds के नाम से जानते हैं। 

John C. Bogle

१. “The mutual fund industry has been built, in a sense, on witchcraft.”

२. “Buying funds based purely on their past performance is one of the stupidest things an investor can do.”

३. “The two greatest enemies of the equity fund investor are expenses and emotions.”

४. “When there are multiple solutions to a problem, choose the simplest one.”

-John C. Bogle.

John C. Bogle का मानना था की कोई भी म्यूच्यूअल फण्ड स्टॉक मार्किट में लम्बे समय तक अच्छा return नहीं दे सकता। 

इसलिए उन्होंने कहा की म्यूच्यूअल फंड्स से अच्छा हैं की लोग इंडेक्स फण्ड में निवेश करे। 

निष्कर्ष

इंडेक्स फण्ड म्यूच्यूअल फण्ड से एक अच्छा विकल्प हैं निवेश का।

जहापे एक आम निवेशक को ज्यादा शुल्क नहीं देना पड़ता और यह इंडेक्स फण्ड शेयर मार्किट में मौजूदा इंडेक्स की नक़ल करते हैं इस वजह से आम निवेश चिंता मुक्त होता हैं।

अगर आप को यह हिंदी आर्टिक पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तो के साथ SHARE जरूर करे।

अन्य पढ़े :-

१. ETF meaning in Hindi | ETF क्या होता हैं ?

२. Fundamental Analysis in Hindi | फंडामेंटल एनालिसिस क्या हैं ?

३. टेक्निकल एनालिसिस क्या होता हैं ?

४. पोसिशनल ट्रेडिंग क्या हैं ?

FAQ

शेयर बाजार में Index Fund क्या होता हैं ?

इंडेक्स फण्ड वह फण्ड होता हैं, जिससे हमें किसी सेक्टर,इंडेक्स का कुल मिलाकर इसका औसत प्रदर्शन मिल जाता हैं। इंडेक्स में अलग-अलग कंपनियों के स्टॉक सूचि होती हैं, जो की उसमे मौजूद स्टॉक का एवरेज परफॉर्मेंस बताता हैं। 

इंडेक्स फंड से क्या तात्पर्य है?

इंडेक्स फण्ड में शेयर मार्किट में पहले से मौजूद इंडेक्स में निवेश किया जाता हैं जैसे की nifty50, nifty next 50, इत्यादि। 

Mutual fund और Index Fund में क्या अंतर हैं ?

म्यूच्यूअल फण्ड एक ऐसा फण्ड होता हैं जो की एक फण्ड मैनेजर द्वारा अच्छी तरह से अनुसंधान करके बनाया जाता हैं और एक इंडेक्स फण्ड वह फण्ड होता हैं जो की शेयर बजार में पहले से मौजूद इंडेक्स की नक़ल करता हैं।

इंडेक्स फंड को कैसे समझें?

इंडेक्स फण्ड को समझ ने के लिए आप को शेयर बाजार में मौजूद इंडेक्स को समझना होगा क्योकि इंडेक्स फण्ड शेयर बाजार में मौजूद इंडेक्स से ही बनाते हैं।

इंडेक्स फंड इतने लोकप्रिय क्यों हैं?

इंडेक्स फण्ड शेयर बाजार में मौजूद इंडेक्स की नक़ल करने के कारन कम जोखिम भरा हैं।
लोंगो को पता हैं की , कम समय में भले ही इंडेक्स निचे चला जाये लेकिन लम्बे समय में इंडेक्स शेयर बाजार के साथ ऊपरही जाता रहेगा । 


दोस्तों के साथ share करें।